जरूर पढ़ें

गैस बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन नहीं 35 दिनों में बुक होगा सिलेंडर

गैस बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन नहीं 35 दिनों में बुक होगा सिलेंडर
गैस बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन नहीं 35 दिनों में बुक होगा सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग अवधि बढ़ा दी गई है। गैस सप्लाई प्रभावित होने के चलते यह फैसला लिया गया है। साथ ही डिलीवरी के समय डीएसी और ई-केवाईसी को अनिवार्य कर पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Updated:

LPG Gas Cylinder Booking: देश में एलपीजी गैस को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है, जिसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब भारत की गैस सप्लाई पर भी दिखने लगा है। इसी को देखते हुए सरकार और तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है।

35 दिनों में बुक होगा सिलेंडर

अब शहरी क्षेत्रों में रहने वाले डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं को दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। पहले जहां यह अवधि 25 दिनों की थी, अब इसे बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी आपको गैस की डिलीवरी मिलने के बाद 35 दिन पूरे होने का इंतजार करना होगा, तभी आप अगली बुकिंग कर पाएंगे। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हालांकि, यह बदलाव केवल डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए है। सिंगल सिलेंडर वालों के लिए बुकिंग अवधि अलग-अलग तय की गई है। छोटे सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अलग समय सीमा रखी गई है, ताकि जरूरत के हिसाब से सप्लाई संतुलित बनी रहे।

इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह गैस की आपूर्ति में आई कमी मानी जा रही है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिसमें खाड़ी देशों की भूमिका अहम है। मौजूदा हालात के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे कंपनियों को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है।

डिलीवरी प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश

इसी के साथ गैस कंपनियों ने डिलीवरी प्रक्रिया को भी और पारदर्शी बनाने की कोशिश की है। अब सिलेंडर डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं को डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गैस सही ग्राहक तक पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

कंपनियों ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।