कई देशों की इकोनॉमी पर असर
India lockdown rumors: हाल में इरान और अमेरिका‑इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने दुनिया भर में चिंता की लहर फैला दी है। खासकर तेल और गैस के मामले में यह स्थिति गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि होर्मुज के जलडमरूमध्य के जरिए दुनिया के करीब 20% तेल का निर्यात होता है। युद्ध के चलते यह मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध रहा, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ा और तेल के दाम भी बढ़ने लगे। इस वजह से कई देशों की इकोनॉमी अस्थिर होती दिख रही है और भारत में भी इसके असर की आशंका जताई जा रही है।
सोशल मीडिया में फैलीं गलत बातें
India lockdown rumors: इन हालात के बीच सोशल मीडिया और खबरों में बातें फैलने लगीं कि भारत में फिर से लॉकडाउन लग सकता है, जैसे कोरोना के समय लगा था। लोग चिंतित हैं कि महागाई, तेल‑गैस की किल्लत और चल रही आर्थिक अनिश्चितता के बीच सरकार फिर से ऐसी सख्त पाबंदियां लगा देगी जिससे आम आदमी की रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी।
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं – हरदीप सिंह पुरी
India lockdown rumors: इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम और ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा है कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही सरकार इस बारे में कोई विचार कर रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने कोरोना काल में जिस तरह की एकता, समझदारी और तैयारी दिखाई थी, वही भावना आज भी जरूरी है। उन्होंने ये भी बताया कि देश में इंधन, बिजली, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं का सप्लाई लगातार और सुरक्षित तरीके से जारी है, और सरकार इसे रोकने या सीमित करने जैसा कोई कदम नहीं उठाएगी।
हर गतिविधि पर सरकार की नजर
India lockdown rumors: पुरी ने कहा कि स्थिति चाहे जितनी भी अनिश्चित क्यों न हो, सरकार ऊर्जा, सप्लाई चेन और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रख रही है ताकि किसी भी मुश्किल का सामना कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर कर में कटौती कर दी है ताकि आम आदमी पर महंगाई का बोझ कम पड़े और इंधन की खरीदी आसान बनी रहे।
सप्लाई को सुचारू रखना जरूरी
India lockdown rumors: सरकार का कहना है कि युद्ध के कारण विश्व स्तर पर ऊर्जा बाजार अस्थिर हो सकता है और तेल‑गैस की कीमतें ऊपर‑नीचे हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत में दोबारा लॉकडाउन लागू होगा या नागरिकों को इससे संबंधित कड़े कदमों का सामना करना पड़ेगा। सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है, सप्लाई को सुचारू रखना उसकी प्राथमिकता है, और देश में किसी भी तरह की भय‑आधारित अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
असल में, वैश्विक संकट की स्थिति है तो है, लेकिन सरकार का यह भी स्पष्ट संदेश है कि भारत में कोई दूसरा लॉकडाउन नहीं आएगा, और आवश्यक सेवाओं‑सामग्री की उपलब्धता बनी रहेगी, ताकि आम जनता की रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित न हो।