जरूर पढ़ें

Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, कीमत 2.5 लाख पार, जानिए ताजा भाव

Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, कीमत 2.5 लाख पार, जानिए ताजा भाव
Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, कीमत 2.5 लाख पार, जानिए ताजा भाव

चांदी की कीमतों ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है। भारी गिरावट के बाद अचानक आई तेज उछाल ने सबको चौंका दिया। क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी या फिर आने वाला है नया झटका? जानिए आज के ताजा भाव और इसके पीछे छिपी कहानी।

Updated:

Silver Price Today: चांदी ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. चांदी की कीमत इस वक्त 2.5 लाख के पार जा चुकी है. कल 31 मार्च को कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद चांदी 2.5 लाख पहुंच गयी. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 1 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹250.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,50,100 है. आज फिलहाल चांदी की कीमत में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डालें तो 27 मार्च को चांदी की किंत में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इसके अगले ही दिन 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी ने सारा गणित वापस बिगाड़ दिया. इसके बाद दो दिनों तक कीमत स्थिर रही और कल 31 मार्च को वापस 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. चांदी के बढ़ते भाव से एक ओर जहां निवेशकों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर आम खरीददार इस बढ़ती कीमत से परेशान हैं.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 1 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,501 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।