कोलकाता में जांच के दौरान कार से 15 लाख रुपये नकद बरामद
BSF cash seizure Kolkata West Port: कोलकाता, 8 अप्रैल 2026। सीमा सुरक्षा बल की एक उड़न दस्ता टीम ने आज पुलिस प्रतिनिधि और मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त जाँच के दौरान एक होंडा सिटी कार से लगभग 15 लाख रुपये नकद बरामद किए।
कहाँ और कैसे हुई कार्रवाई
8 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब एक बजकर पचास मिनट पर, सीमा सुरक्षा बल की उड़न दस्ता टीम – जिसमें सहायक उप-निरीक्षक साबू एस (संख्या 904776715) और दो अन्य जवान शामिल थे – हाइड रोड, थाना वेस्ट पोर्ट क्षेत्र में वाहन जाँच अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम ने वाहन संख्या डब्ल्यूबी 08 जे 3261 की जाँच की।
गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से लगभग 15,00,000 रुपये नकद बरामद हुए। सीमा सुरक्षा बल की इस टीम की सतर्कता को अधिकारियों ने सराहनीय बताया।
चालक से पूछताछ जारी, नकदी के स्रोत की जांच शुरू
संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी
जाँच के दौरान पुलिस की ओर से सहायक उप-निरीक्षक मुरारी घोष उपस्थित थे, जबकि मजिस्ट्रेट के रूप में श्री बिद्युत साही सरदार मौजूद रहे। सीमा सुरक्षा बल की टीम का नेतृत्व सहायक समादेष्टा देबाशीष पंडा ने किया।
वाहन चालक की पहचान
गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान एमडी महताब के रूप में हुई है, जिनका पता 6/एच/1, नारकेल डांगा मेन रोड, कोलकाता – 700011 बताया गया है।
फिलहाल बरामद नकदी की गिनती थाना वेस्ट पोर्ट में जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल