लक्ष्मी भंडार पाने वाली महिलाओं को 1 जून से मिलेगा नया आर्थिक लाभ

Annapurna Bhandar money from June West Bengal: पश्चिम बंगाल में 1 जून से अन्नपूर्णा भंडार योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिन महिलाओं को पहले से लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ मिलता था, उन्हें ही अब अन्नपूर्णा भंडार का पैसा मिलेगा। जिन महिलाओं का नाम लक्ष्मी भंडार सूची में नहीं है, उनके खाते में 3 हजार रुपये नहीं आएंगे।
विषयसूची
अन्नपूर्णा भंडार योजना से महिलाओं को मिलेगा नया लाभ
Annapurna Bhandar money from June West Bengal: कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार की योजना के तहत 1 जून 2026 से राज्य में अन्नपूर्णा भाण्डार योजना लागू होगी लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो पहले से लक्ष्मीर भाण्डार योजना की लाभार्थी हैं।
ज़मीन पर मौजूद हमारे संवाददाता एकबाल की रिपोर्ट के अनुसार, जो महिलाएं अभी तक लक्ष्मीर भाण्डार के तहत पैसा पा रही थीं, उन्हीं के बैंक खाते में अब अन्नपूर्णा भाण्डार की राशि भेजी जाएगी। यानी पात्रता की कसौटी बदली नहीं है सिर्फ योजना का नाम और संभावित राशि में बदलाव आया है।

लक्ष्मी भंडार लाभार्थियों को ही मिलेगा योजना का पैसा
वहीं, जो महिलाएं लक्ष्मीर भाण्डार में कभी शामिल नहीं रहीं, उन्हें 1 जून से अन्नपूर्णा भाण्डार के तहत ₹3,000 की राशि नहीं मिलेगी। ऐसी महिलाओं का खाता इस योजना के दायरे में नहीं आएगा।
संक्षेप में: पुरानी लाभार्थी अन्नपूर्णा भाण्डार का पैसा मिलेगा। नई या वंचित महिलाएं ₹3,000 का लाभ नहीं।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जो महिलाएं लक्ष्मीर भाण्डार से वंचित रहीं, उनके लिए भविष्य में कोई वैकल्पिक प्रावधान किया जाएगा या नहीं।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

