Rashtra Bharat Logo

नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद (Photo: RB / Ekbal)

Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालिगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर एक घर की जमीन के नीचे से 32 लाख 14 हजार 290 रुपये, 544 ग्राम हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए। इस मामले में टोटो चालक साद्दाम हुसैन शेख और उनके बेटे आक्तार शेख को गिरफ्तार कर एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

घर की जमीन से नकद रुपये और मादक पदार्थ बरामद

Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टोटोचालक के घर की मिट्टी खोदकर लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन शेख के रूप में हुई है, जिसे उसके बेटे अख्तर शेख के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया है। सद्दाम का घर कालीगंज थाना क्षेत्र के बड़चांदघर ग्राम पंचायत के खड़ेर माठ इलाके में है।

पुलिस के अनुसार, सद्दाम हुसैन शेख पेशे से टोटोचालक बताया जाता था, लेकिन इसकी आड़ में वह मादक तस्करी के गिरोह से जुड़ा हुआ था। गोपनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेरकर सद्दाम के घर पर छापा मारा। घर की मिट्टी खोदने पर पुलिस को 32 लाख रुपये नकद के साथ-साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिले, जिसे देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद (Photo: RB / Ekbal)
Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद (Photo: RB / Ekbal)

पुलिस जांच में सामने आए कई अहम तथ्य

कृष्णनगर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल वी. ने बताया कि कालीगंज थाना अंतर्गत मीराबाजार आरओपी ने एक विशेष अभियान के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32 लाख 14 हजार 290 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा 544 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 584 ग्राम काले रंग का पाउडर (जिसे ‘चाइना कोर्ड’ कहा जाता है), 297 ग्राम सफेद रंग का पाउडर (जिसे ‘गोड़ानी’ नाम से जाना जाता है) और 4 किलो 833 ग्राम सोडियम कार्बोनेट एनहाइड्रस भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी)/29 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस मादक तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी।

Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद (Photo: RB / Ekbal)
Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
Nadia Kaliganj Drugs Cash Seizure: नदिया में घर की जमीन खोदकर 32 लाख रुपये और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।