कांग्रेस ने उठाए बेरोजगारी और जनता के मुद्दे
Ghulam Ahmed Mir Congress West Bengal voter rights BJP: कोलकाता। कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में जनता की आवाज़ को दबाया जा रहा है।
मीर ने कहा, “बीजेपी (BJP) सरकार के कार्यकाल में 30-35 लाख लोगों के मतदाता अधिकारों का हनन करके चुनाव कराया गया।”
उन्होंने बुलडोज़र राजनीति, कुर्बानी राजनीति और नमाज़ राजनीति का उल्लेख करते हुए भाजपा से अपील की “अब विकास के बारे में सोचिए। बेरोज़गारों के लिए, व्यापारियों के लिए, आम जनता के कल्याण के लिए सोचिए।”


मीर ने स्पष्ट किया कि बंगाल का इतिहास और संस्कृति इस ‘रंग की राजनीति’ में नष्ट नहीं होगी और कांग्रेस इसे नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग, मध्यमवर्ग और आम नागरिकों की बात कांग्रेस ही करेगी।
भाजपा पर जनता की आवाज दबाने का आरोप
छोटे दलों की सीमाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “बीजेपी (BJP) के खिलाफ लड़ने की ताकत केवल एक राष्ट्रीय कांग्रेस में है।”
नई सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें मौका देगी, लेकिन गलती होने पर पकड़ेगी भी।
गठबंधन और समर्थन के सवाल पर मीर ने कहा, “इस लड़ाई में जो भी कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहे हर राजनीतिक दल का स्वागत है, दरवाज़े और खिड़कियाँ सब खुली हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग भ्रष्टाचार में शामिल रहे हों, अपनी पीठ बचाने आएं या अवैध लाभ उठाया हो उनके बारे में निर्णय शुभंकर सरकार लेंगे।
कांग्रेस के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में विपक्षी गठबंधन की रणनीति पर नज़र बनी रहेगी।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल