मंत्री बनने के बाद पहली बार मेदिनीपुर पहुंचे दिलीप घोष, चाय चर्चा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

Dilip Ghosh Medinipur visit after becoming minister West Bengal: मंत्री बनने के बाद पहली बार मেদিনীपुर पहुंचे भाजपा नेता दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ चाय चर्चा की। केरानीतला इलाके में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने जनता को नई सरकार के कामों को लेकर संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला।
विषयसूची
मेदिनीपुर दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह
Dilip Ghosh Medinipur visit after becoming minister West Bengal: मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव में तृणमूल सरकार को करारी शिकस्त देकर राज्य में सत्ता में आई भाजपा सरकार में मंत्री पद संभालने के बाद दिलीप घोष पहली बार मेदिनीपुर शहर पहुंचे।
खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और राज्य के नवनियुक्त मंत्री दिलीप घोष ने मेदिनीपुर शहर के केरानीतोला के निकट सड़क किनारे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ चाय चक्र में हिस्सा लिया। इस अनौपचारिक बैठक में मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए अपना संदेश दिया।


चाय चर्चा के जरिए लोगों से जुड़े दिलीप घोष
उल्लेखनीय है कि दिलीप घोष भाजपा के वरिष्ठ और संघर्षशील नेता रहे हैं। नई राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनकी मेदिनीपुर शहर की पहली आधिकारिक यात्रा थी।
चाय की चुस्कियों के बीच सड़क किनारे आयोजित इस चाय चक्र ने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बनाया।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

