Nagpur News: जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी की मुफ्त तैयारी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून 2026 तक बढ़ाई गई

Vanarti JEE NEET MHT CET Free Online Coaching last date Extended: महाराष्ट्र की वनार्टी संस्था ने जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग योजना के आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून 2026 तक बढ़ा दी है। यह योजना विमुक्त जाति और भटक्या जमाती वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है। चयनित विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग के साथ टैब और इंटरनेट सुविधा भी दी जाएगी।
विषयसूची
मुफ्त पढ़ाई योजना से विद्यार्थियों को बड़ी राहत
Vanarti JEE NEET MHT CET Free Online Coaching last date Extended: नागपुर। राज्य शासन के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत वसंतराव नाईक संशोधन एवं प्रशिक्षण संस्था (वनार्टी), नागपुर ने जेईई (JEE), नीट (NEET) और मएचटी-सीईटी (MHT-CET) परीक्षाओं की तैयारी हेतु चलाई जा रही नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी है।
यह योजना विमुक्त जाति व्हीजे-ए (VJ-A) तथा भटक्या जमाती एनटी-बी, एनटी-सी, एनटी-डी (NT-B, NT-C, NT-D) वर्ग के नॉन-क्रीमीलेयर विद्यार्थियों के लिए है। आवेदन वनार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
संस्था के हेल्पलाइन नंबर 7887882026 पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से लगातार आ रही मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ-साथ टैब और इंटरनेट डेटा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
15 जून 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
राज्य मंत्री एवं वनार्टी के अध्यक्ष अतुल सावे ने कहा “आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना इस योजना का उद्देश्य है।”
वनार्टी के प्रबंध संचालक प्रशांत वावगे ने बताया कि “विद्यार्थियों का उत्साह इस उपक्रम की सफलता का प्रमाण है।”
इच्छुक विद्यार्थी 15 जून 2026 से पहले वनार्टी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

