Rashtra Bharat Logo

नागपुर में खराब सड़क मरम्मत को लेकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

नागपुर में खराब सड़क मरम्मत को लेकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
Amrut 2 Road Repair Contractor Blacklist Demand Nagpur: नागपुर में खराब सड़क मरम्मत को लेकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग (Photo: RB / Jassi)

Amrut 2 Road Repair Contractor Blacklist Demand Nagpur: नागपुर में अमृत-2 योजना के तहत सिविल लाइंस, सीपी क्लब और रविनगर क्षेत्र में पाइपलाइन कार्य के बाद हुई सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर नगरसेवक अभिजीत झा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, भुगतान रोकने, स्वतंत्र गुणवत्ता जांच कराने, खराब काम दोबारा कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। आयुक्त ने स्थल निरीक्षण का आश्वासन दिया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अमृत-2 योजना के सड़क कार्य पर उठे सवाल

Amrut 2 Road Repair Contractor Blacklist Demand Nagpur: नागपुर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 14 अंतर्गत सिविल लाइंस, सीपी क्लब तथा रविनगर शासकीय कॉलोनी क्षेत्र में अमृत-2 योजना के तहत पाइपलाइन कार्य के बाद हुई घटिया सड़क मरम्मत को लेकर नगरसेवक एवं स्थायी समिति सदस्य अभिजीत झा ने महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर से ठेकेदार एम/एस अभी इंजीनियरिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

आयुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में झा ने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें ऊंची-नीची छोड़ी गई हैं, निम्न गुणवत्ता की भराई की गई है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

झा ने यह भी बताया कि इस ठेकेदार के खिलाफ पहले भी महानगरपालिका आर्थिक दंड और पुलिस शिकायत दर्ज कर चुकी है, फिर भी कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने राजनीतिक संरक्षण और जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच, ठेकेदार के भुगतान रोकने, निकृष्ट कार्य दोबारा कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ठेकेदार पर कार्रवाई और गुणवत्ता जांच की मांग

आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों का स्वयं स्पॉट निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।

नगरसेवक अभिजीत झा ने कहा, “प्रभाग के नागरिकों की जान से खिलवाड़ करने वाले घटिया गुणवत्ता के कार्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। राजनीतिक संरक्षण के बल पर मनमानी करने वाले ठेकेदारों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी ही चाहिए। संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए और उसके सभी भुगतान रोके जाएं। जब तक पूरे क्षेत्र की सड़कें दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं बन जातीं, तब तक हम इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष और फॉलो-अप जारी रखेंगे।”

आयुक्त के आश्वासन के बाद अब देखना यह होगा कि स्पॉट निरीक्षण के बाद महानगरपालिका ठेकेदार के विरुद्ध क्या ठोस कार्रवाई करती है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।