Darjeeling News: सिलीगुड़ी पहुंचे राज्यपाल आर. एन. रवि, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय और उत्तरकन्या में अहम बैठक

West Bengal Governor RN Ravi North Bengal siliguri visit: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि एक दिन के उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे। वह कोलकाता से बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय गए। यहां 20 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद उत्तरकन्या में भी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद शाम को कोलकाता लौटेंगे।
विषयसूची
उत्तर बंगाल दौरे पर राज्यपाल का तय कार्यक्रम
West Bengal Governor RN Ravi North Bengal siliguri visit: सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि एक दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर सोमवार सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे। वे कोलकाता से विमान द्वारा रवाना हुए थे।
हवाई अड्डे से सीधे राज्यपाल उत्तरबंग विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ बंगाल (University of North Bengal) पहुंचे। यहां वे राज्य के 20 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।


उत्तरकन्या में भी होगी महत्वपूर्ण बैठक
इसके बाद दोपहर में राज्यपाल उत्तरकन्या पहुंचेंगे, जहां उत्तर बंगाल की शाखा सचिवालय में एक और बैठक होगी। दिन का निर्धारित कार्यक्रम पूरा करने के बाद राज्यपाल शाम को विमान से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।
कुलपतियों की बैठक में विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रशासनिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

