Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: ममता बनर्जी ने रैली रोकने का लगाया आरोप, दिलीप घोष ने एनकाउंटर और ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया

Kolkata News: ममता बनर्जी ने रैली रोकने का लगाया आरोप, दिलीप घोष ने एनकाउंटर और ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया
Mamata Banerjee Rally Dilip Ghosh ED Encounter Reaction: ममता बनर्जी ने रैली रोकने का लगाया आरोप, दिलीप घोष ने एनकाउंटर और ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया (Photo: RB / Ekbal)

Mamata Banerjee Rally Dilip Ghosh ED Encounter Reaction: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी रैली नहीं होने पर बीजेपी पर आरोप लगाया। रैली के दौरान एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप भी लगा। दूसरी ओर दिलीप घोष ने प्रभास मंडल एनकाउंटर पर कानून के पालन की बात कही और ईडी की हाल की कार्रवाई पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

रैली और राजनीतिक बयानों से बढ़ी चर्चा

Mamata Banerjee Rally Dilip Ghosh ED Encounter Reaction: कोलकाता से हमारे संवाददाता एकबाल की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कई घटनाओं को लेकर सियासी पारा चढ़ा रहा।

हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी निर्धारित रैली नहीं कर सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ही उनकी रैली रुकवाई। रैली के दौरान ममता बनर्जी पर अपनी ही पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आरोप भी लगा।

इस बीच बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले के आरोपी प्रभास मंडल के एनकाउंटर पर सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी का जवाब देते हुए भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा,
“पुलिस किसी को लड्डू खिलाने नहीं जाएगी। कानून के मुताबिक ज़रूरत पड़ने पर घुटने के नीचे गोली मारी जा सकती है, लेकिन सीने, पीठ या सिर में गोली मारकर हत्या करना उचित नहीं। एनकाउंटर के भी तय नियम हैं, वरना पुलिस और दंगाई भीड़ में कोई फर्क नहीं रह जाएगा। पश्चिम बंगाल अब उत्तर प्रदेश 2.0 बन चुका है, जहां कानून के राज की जगह जंगलराज चल रहा है।”

Mamata Banerjee Rally Dilip Ghosh ED Encounter Reaction: ममता बनर्जी ने रैली रोकने का लगाया आरोप, दिलीप घोष ने एनकाउंटर और ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया
Mamata Banerjee Rally Dilip Ghosh ED Encounter Reaction: ममता बनर्जी ने रैली रोकने का लगाया आरोप, दिलीप घोष ने एनकाउंटर और ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया (Photo: RB / Ekbal)

ईडी की कार्रवाई और एनकाउंटर पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया

दिलीप घोष ने प्रवर्तन निदेशालय ईडी (ED) की हालिया छापेमारी का भी ज़िक्र किया। उनके अनुसार, ईडी (ED) की कोलकाता ज़ोनल शाखा ने पीएमएलए (PMLA), 2002 के तहत केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ से जुड़े कोलकाता और आसपास के पांच ठिकानों पर तलाशी ली। पीएमएलए (PMLA) की धारा 17(1-ए) के तहत अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के तीन एचडीएफसी (HDFC) बैंक खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज़ कर दिए गए। यह जांच बिधाननगर साइबर थाने में दर्ज एक एफआईआर (FIR) पर आधारित है, जिसमें वित्तीय अनियमितता और संदिग्ध लेन-देन के आरोप हैं।

भाजपा नेताओं ने ममता के थप्पड़ प्रकरण, टीएमसी (TMC) प्रवक्ता कुणाल घोष की प्रतिक्रिया और एक छात्र की गिरफ्तारी पर भी तीखी टिप्पणियां कीं, जिन्हें लेकर राज्य की सियासत में नई तल्खी देखी जा रही है।

आने वाले दिनों में इस विवाद पर तृणमूल कांग्रेस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और अदालत में इस मामले पर सुनवाई पर सबकी नज़र रहेगी।

Mamata Banerjee Rally Dilip Ghosh ED Encounter Reaction: ममता बनर्जी ने रैली रोकने का लगाया आरोप, दिलीप घोष ने एनकाउंटर और ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया
Mamata Banerjee Rally Dilip Ghosh ED Encounter Reaction: ममता बनर्जी ने रैली रोकने का लगाया आरोप, दिलीप घोष ने एनकाउंटर और ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।