Gold Price Today: एक बार फिर बढ़ा सोने का भाव, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ गोल्ड

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सप्ताह की शुरुआत में गिरावट के बाद अब गोल्ड रेट फिर चढ़ने लगे हैं। 10 जुलाई को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में बदलाव देखने को मिला। जानिए आपके शहर में आज गोल्ड का ताजा रेट।
विषयसूची
Gold Price Today: सोने की कीमत में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है. आज लगातार दूसरे दिन कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. सप्ताह की शुरुआत में कई दिनों तक जहां कीमत में गिरावट हो रही थी, तो वहीं अब सप्ताह के अंत में कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जानिए सोने के भाव में आई इस तेजी के बाद आपके शहर में गोल्ड का ताजा रेट.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 10 जुलाई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,460 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,256 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,849 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई . 24 कैरेट सोने के भाव में 278 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 255 रुपये प्रति ग्राम की तेजी देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं मंगलवार को क्रमशः 136 रुपये और 125 रुपये की बढ़ी गिरावट दर्ज हुई. बुधवार को भी कीमत क्रमशः 213 और 195 रुपये प्रति ग्राम की नरमी देखने को मिली, जो कि इस सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट थी.
इस बड़ी गिरावट के बाद कल गुरुवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 131 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 10 जुलाई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,460 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,256 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,849 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

