Rashtra Bharat Logo

नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात

नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात
Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी थाना क्षेत्र में एक परिवार से चाकू दिखाकर सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया गया। पीड़ित की बेटी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

रास्ता पूछने के बाद हुई लूट की वारदात

Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बुटीबोरी थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक सनसनीखेज वारदात का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना नागपुर-फुकेश्वर-बुटीबोरी मार्ग पर शाम करीब 6 बजे की है।

पीड़ित सुशांत चंद्रकांत हजारे अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार से हुडकेश्वर से बुटीबोरी जा रहे थे। रास्ता भटकने पर उन्होंने बाइक सवार दो युवकों से रास्ता पूछा। युवकों ने रास्ता तो बता दिया, लेकिन कुछ दूर आगे उन्हीं दोनों ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया।

आरोपियों ने चाकू दिखाकर सुशांत हजारे के गले से सोने की चेन और उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से हुडकेश्वर की दिशा में फरार हो गए।

घटना की भनक लगते ही पीड़ित के परिचितों और गांववालों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन बदमाश रास्ता बदलकर बचने में सफल रहे।

Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात
Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात
Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात (Photo: RB / Jassi)

बेटी के वीडियो से सामने आया पूरा मामला

इस पूरी वारदात की सबसे अहम कड़ी पीड़ित की बेटी बनी। उसने साहस दिखाते हुए मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें आरोपी चाकू दिखाकर धमकाते और लूटपाट करते साफ नजर आ रहे हैं। दोनों आरोपियों के चेहरे भी वीडियो में स्पष्ट दिख रहे हैं।

पीड़ित ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया है। इसके बावजूद घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर हैं, जिससे जांच की रफ्तार पर सवाल उठने लगे हैं।

बुटीबोरी पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो सबूत मौजूद होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी अब भी बाकी है।

Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात
Nagpur Butibori robbery video viral: नागपुर के बूटीबोरी मार्ग पर परिवार से चाकू दिखाकर लूट, बेटी के वीडियो से सामने आई पूरी वारदात (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।