कोलकाता पहुंचे अमेरिका के विदेश सचिव, मदर हाउस में किया दौरा

Marco Rubio Kolkata Mother House visit: अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो शनिवार सुबह पत्नी के साथ कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह सीधे तालतला स्थित मदर हाउस गए। उनके दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, मदर हाउस के दौरे के बाद उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय है।
विषयसूची
कोलकाता पहुंचते ही मदर हाउस गए मार्को रुबियो
Marco Rubio Kolkata Mother House visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कोलकाता पहुँचे। दोनों कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और वहाँ से सीधे दक्षिण कोलकाता के तालतला स्थित मदर हाउस के लिए रवाना हो गए।
मदर हाउस जो मदर टेरेसा की स्मृति और मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी का केंद्र है में रुबियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह उनके कोलकाता प्रवास का पहला और प्रमुख कार्यक्रम रहा।
एयरपोर्ट से सीधे तालतला के लिए रवाना हुआ काफिला
दोपहर में वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहाँ उनकी आगे की राजनयिक बैठकें प्रस्तावित हैं।
रुबियो की यह कोलकाता यात्रा उनके भारत दौरे का हिस्सा है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

