जरूर पढ़ें

नागपुर में बकरी ईद से पहले सफाई और भाईचारे को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल

Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर में बकरी ईद से पहले सफाई और भाईचारे को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल
Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर में बकरी ईद से पहले सफाई और भाईचारे को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल (Photo: RB / Jassi)

Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर में बकरी ईद से पहले पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने सफाई और भाईचारे को लेकर विशेष बैठक की। पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंगल ने मस्जिदों में डस्टबिन बैग वितरण की पहल की सराहना की। नगरसेवक वसीम खान ने लोगों से कुर्बानी के बाद निकलने वाले कचरे को खुले में न फेंकने की अपील की।

Updated:

बकरी ईद से पहले नागपुर में सफाई और भाईचारे की पहल

Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर। बकरी ईद से पूर्व शहर में स्वच्छता और भाईचारे का संदेश देने के लिए नागपुर पुलिस आयुक्त सीपी (CP) रविंद्र सिंगल ने एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस, नगर निगम एनएमसी (NMC) और मस्जिद कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभाग 8 के नगरसेवक वसीम खान ने मस्जिदों और मदरसों में डस्टबिन बैग वितरित करने का सुझाव रखा, जिसे सीपी (CP) सिंगल ने सराहा। इसके बाद पुलिस प्रशासन और एनएमसी (NMC) के सहयोग से कई मस्जिद कमेटियों को डस्टबिन बैग वितरित किए गए।

Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर में बकरी ईद से पहले सफाई और भाईचारे को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल
Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर में बकरी ईद से पहले सफाई और भाईचारे को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल (Photo: RB / Jassi)

मस्जिदों में डस्टबिन बैग बांटकर लोगों को दिया गया संदेश

सीपी (CP) रविंद्र सिंगल ने कहा  “हमें हर त्योहार प्यार, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। स्वच्छता और समाज में सकारात्मक संदेश देना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिदों के माध्यम से डस्टबिन बैग वितरण की यह पहल पूरे भारत में पहुंचनी चाहिए।

पार्षद वसीम खान ने नागरिकों से अपील की कि कुर्बानी के बाद निकलने वाली खाल और अन्य वेस्ट मटेरियल को खुले में न फेंकें, बल्कि डस्टबिन बैग में डालकर एनएमसी (NMC) की गाड़ियों के माध्यम से ही डिस्पोज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना और किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचने देना है।

बैठक में जॉइंट सीपी (CP) रेड्डी, जॉइंट सीपी (CP) दाभाडे, डीसीपी (DCP) ज़ोन 3 राहुल मदने सहित सभी डीसीपी (DCP) और एनएमसी (ACP) अधिकारी उपस्थित थे। मस्जिद कमेटियों और नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल को सकारात्मक बताया।

ईद के दिन एनएमसी (NMC) की विशेष गाड़ियाँ वेस्ट कलेक्शन के लिए तैनात रहेंगी।

Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर में बकरी ईद से पहले सफाई और भाईचारे को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल
Nagpur police Bakrid cleanliness initiative: नागपुर में बकरी ईद से पहले सफाई और भाईचारे को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है।

अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है।

वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं।

भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज।
• राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।
• खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग।
• ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना।
• जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।