Chandrapur News: सिंदेवाही तहसील में बाघ के हमले से चार महिलाओं की मौत, गांव में डर का माहौल

Chandrapur Sindewahi Tiger attack Four Women Death: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील में तेंदूपत्ता तोड़ने गई चार महिलाओं की बाघ के हमले में मौत हो गई। घटना सुबह गुंजेवाही परिसर में हुई। हादसे के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है। वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और पीड़ित परिवारों को मदद देने की मांग की है।
विषयसूची
जंगल में बाघ के हमले से गांव में डर
Chandrapur Sindewahi Tiger attack Four Women Death: चंद्रपुर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में बाघ के हमले से चार महिलाओं की जान चली गई। यह घटना आज सुबह करीब आठ बजे सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गुंजेवाही परिसर में हुई।
मृतक महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गई थीं, तभी एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और भीषण था कि चारों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल सिंदेवाही तहसील का गुंजेवाही गांव है, जो चंद्रपुर जिले के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहां तेंदूपत्ता संग्रह आजीविका का प्रमुख साधन है।
वन विभाग ने बढ़ाई इलाके में निगरानी
सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाघ को ट्रैक करने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई और मुआवजे को लेकर जानकारी की प्रतीक्षा है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

