Rashtra Bharat Logo

नागपुर के ताजबाग में 8 से 19 जुलाई तक 104वां सालाना उर्स, लाखों जायरीन के पहुंचने की तैयारी

नागपुर के ताजबाग में 8 से 19 जुलाई तक 104वां सालाना उर्स, लाखों जायरीन के पहुंचने की तैयारी
Baba Tajuddin 104th Urs Nagpur: नागपुर के ताजबाग में 8 से 19 जुलाई तक 104वां सालाना उर्स, लाखों जायरीन के पहुंचने की तैयारी (Photo source: Google Images)

Baba Tajuddin 104th Urs Nagpur: नागपुर के ताजबाग शरीफ में बाबा ताजुद्दीन का 104वां सालाना उर्स 8 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। इस दौरान मिलाद शरीफ, तकरीर, कव्वाली, मुशायरा और विशेष दुआ जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। ट्रस्ट ने सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पूरी करने की जानकारी दी है। उर्स मेला भी 16 अगस्त तक चलेगा।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

उर्स के दौरान होंगे कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम

Baba Tajuddin 104th Urs Nagpur: नागपुर: सूफी संत हज़रत बाबा सैय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का 104वां सालाना उर्स शरीफ 8 से 19 जुलाई 2026 तक ताजबाग शरीफ में मनाया जाएगा. उर्स के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन ताजबाग पहुंचकर बाबा ताजुद्दीन की मजार शरीफ की जियारत करेंगे.

उर्स का शुभारंभ 8 जुलाई को सुबह 9 बजे परचम कुशाई रस्म से होगा. दरगाह के सज्जादानशीन सय्यद युसूफ इक़बाल ताज़ी की सरपरस्ती और अमीरे शरीयत मुफ़्ती अब्दुल कदीर खान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा. श्रीमंत पंचम राजे रघुजी भोसले परंपरागत परचम कुशाई करेंगे. इस मौके पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैयद आले मुस्तफा मियां कादरी मुसावी (हैदराबाद), ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र जिचकार, फ़ारूकभाई बावला, हाजी इमरान खान ताज़ी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, मुस्तफाभाई टोपीवाला और खुद्दाम कमेटी अध्यक्ष सय्यद मोबीन ताज़ी मौजूद रहेंगे. उसी रात 10 बजे इंटरनेशनल सूफी फैक्ट कांफ्रेंस होगी, जिसे मौलाना सैयद आले मुस्तफा संबोधित करेंगे.

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां पूरी

रोज़ाना रात 10 बजे मिलाद शरीफ, तकरीर, कव्वाली और मुशायरे होंगे. 9 जुलाई को मौलाना मुहम्मद अहमद नक्शबंदी (हैदराबाद), 14 जुलाई को हज़रत अल्लामा मौलाना सैय्यद अमीनुल कादरी (मालेगांव) और 16 जुलाई को मुफ्ती सलमान अज़हरी (मुंबई) तकरीर करेंगे. 10, 11, 12, 13 और 18 जुलाई को क्रमशः इंटरनेशनल कव्वाल पार्टी, मुस्तफा नाज़री, रईस अनीस साबरी, नातिया-मनक़बती मुशायरा और अल्तमश फ़रीदी की कव्वाली होगी. 12 जुलाई सुबह 10 बजे दरबारी शाही संदल निकलेगा. 13 जुलाई को छोटा कुल शरीफ और 15 जुलाई को बड़ा कुल शरीफ होगी, जिस रात बॉलीवुड सूफी गायक सलमान अली प्रस्तुति देंगे. 17 जुलाई को इंटरनेशनल मुशायरा और 19 जुलाई को महफ़िल-ए-शमा व ख़ुसूसी दुआ के साथ उर्स संपन्न होगा, जिसमें मौलाना सैय्यद आलमगीर अशरफ़ दुआ करेंगे.

ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान ने कहा, “उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं.” उन्होंने बताया कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे, चिकित्सा सहायता, पेयजल, सफाई, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था रहेगी. नागपुर पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

उर्स के साथ पारंपरिक मेला भी 8 जुलाई से 16 अगस्त तक लगेगा, जिसमें खान-पान, घरेलू सामान और झूलों के स्टॉल रहेंगे. ट्रस्ट ने देश-विदेश के अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होने की अपील की है |


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।