जरूर पढ़ें

Rajya Sabha Election 2026: 26 सीटों पर 18 जून को मतदान का ऐलान, 12 राज्यों के 26 सीटों पर होगा चुनाव

Rajya Sabha Election 2026: 26 सीटों पर 18 जून को मतदान का ऐलान, 12 राज्यों के 26 सीटों पर होगा चुनाव
Rajya Sabha Election 2026: 26 सीटों पर 18 जून को मतदान का ऐलान, 12 राज्यों के 26 सीटों पर होगा चुनाव

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव ने देश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। 26 सीटों पर मतदान और कई बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म होने से सियासी समीकरण बदल सकते हैं। राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और अब सबकी नजर चुनावी मुकाबले और संभावित नए चेहरों पर टिकी है।

Updated:

Rajya Sabha Election 2026: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 26 सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आगामी 18 जून को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन मतगणना भी होगी। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. मालूम हो कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।

 18 जून को मतदान और परिणाम

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन पूरी कर ली जाएगी।

12 राज्यों की सीटों के लिए होंगे चुनाव

इस बार राज्यसभा चुनाव 12 राज्यों की सीटों के लिए होंगे। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर चुनाव होना है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर मतदान कराया जाएगा। झारखंड में दो सीटों के लिए चुनाव होंगे, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट खाली हो रही है।

इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव भी होंगे। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और AIADMK नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई हैं। इन उपचुनावों पर भी राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है।

इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

इन चुनावों की खास बात यह है कि कई बड़े नेताओं का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवे गौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।