जरूर पढ़ें

Maharashtra News: मुंबई में ‘हीट रेजिलियंस सेंटर’ की स्थापना, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले — अत्यधिक गर्मी से निपटने के लिए बनेगा राज्यव्यापी हीट एक्शन प्लान

Maharashtra heat action plan: मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए हीट एक्शन प्लान और नागपुर आईआईएम में हीट रेजिलियंस सेंटर की घोषणा की। (Image Source: RB / Jassi)
Maharashtra heat action plan: मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए हीट एक्शन प्लान और नागपुर आईआईएम में हीट रेजिलियंस सेंटर की घोषणा की। (Image Source: RB / Jassi)

Maharashtra heat action plan: महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने नई योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हीट एक्शन प्लान और कूलिंग सेंटर बनाए जाएंगे। किसानों को सौर ऊर्जा से मदद दी जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलेंगे, ताकि लोग गर्मी से सुरक्षित रह सकें और भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।

Updated:

गर्मी से बचाव के लिए नई योजना

Maharashtra heat action plan: मुंबई, 21 अप्रैल। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए एक व्यापक हीट एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। साथ ही, नागपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में ‘हीट रेजिलियंस और सस्टेनेबल कूलिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की जा चुकी है।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव कृषि क्षेत्र पर, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों पर पड़ रहा है।” उन्होंने बताया कि यह नया केंद्र भविष्य में राज्य आपदा प्रबंधन संस्था का हिस्सा बनेगा। विदर्भ सहित राज्य के कई हिस्सों में हाल ही में भीषण गर्मी के कारण स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े। इसी पृष्ठभूमि में सरकार ने यह कदम उठाया है।

Maharashtra heat action plan: मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए हीट एक्शन प्लान और नागपुर आईआईएम में हीट रेजिलियंस सेंटर की घोषणा की। (Image Source: RB / Jassi)
Maharashtra heat action plan: मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए हीट एक्शन प्लान और नागपुर आईआईएम में हीट रेजिलियंस सेंटर की घोषणा की। (Image Source: RB / Jassi)

मुख्यमंत्री के अनुसार हीट एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा नागरिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। नवीकरणीय ऊर्जा के मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य 2030 तक 52 प्रतिशत और 2035 तक 65 प्रतिशत ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है। किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास भी जारी हैं। नागपुर आईआईएम स्थित यह केंद्र शोध, प्रशिक्षण और नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती गर्मी के प्रभाव को कम करना, ऊर्जा बचत को बढ़ावा देना और पर्यावरण के अनुकूल शीतलन उपाय विकसित करना है।

Maharashtra heat action plan: मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए हीट एक्शन प्लान और नागपुर आईआईएम में हीट रेजिलियंस सेंटर की घोषणा की।
Maharashtra heat action plan: मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए हीट एक्शन प्लान और नागपुर आईआईएम में हीट रेजिलियंस सेंटर की घोषणा की। (Image Source: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।