Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव

Kolkata News: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव
Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव (Photo: RB / Ekbal)

Jadavpur hawker eviction SFI protest: कोलकाता के यादवपुर स्टेशन के पास रविवार शाम हाकर हटाने की कार्रवाई की गई। इसके विरोध में एसएफआई ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनने की खबर सामने आई। सोमवार सुबह भी इलाके में कार्रवाई के निशान दिखाई दिए। प्रभावित हाकरों ने पुनर्वास की मांग उठाई, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

हाकर हटाने की कार्रवाई पर बढ़ा विवाद

Jadavpur hawker eviction SFI protest: कोलकाता। रविवार शाम यादवपुर स्टेशन के आसपास प्रशासन ने हॉकर उच्छेद अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी दुकानें और अस्थायी ढाँचे तोड़ दिए गए। उच्छेद की कार्रवाई के बाद इलाके में व्यापक हलचल मच गई।

उच्छेद के विरोध में रात होते ही एसएफआई (SFI) ने आंदोलन शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आंदोलनकारियों का दावा है कि इस घटना में एसएफआई (SFI) नेता सृजन भट्टाचार्य सहित संगठन के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव
Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव (Photo: RB / Ekbal)
Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव
Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव (Photo: RB / Ekbal)

प्रभावित कारोबारियों ने उठाए पुनर्वास के सवाल

सोमवार सुबह मौके पर पहुँचे रिपोर्टर एकबाल ने देखा कि उच्छेद हुई दुकानों के टूटे ढाँचे अभी भी बिखरे पड़े हैं। बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी और हॉकर सिर पर हाथ रखे बैठे थे। उनका कहना था कि बिना किसी वैकल्पिक पुनर्वास व्यवस्था के उच्छेद अभियान चलाया गया, जिससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है।

फिलहाल यादवपुर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। उच्छेद अभियान और गिरफ्तारी की घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी तीखी बहस छिड़ गई है।

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई और प्रभावित हॉकरों के पुनर्वास को लेकर अगले कुछ दिनों में स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव
Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव (Photo: RB / Ekbal)
Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव
Jadavpur hawker eviction SFI protest: यादवपुर में हाकर हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध, पुलिस तैनात और इलाके में बना तनाव (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।