Rashtra Bharat Logo

नागपुर में अधिकमास और महेश नवमी पर्व पर गायों के लिए छप्पन भोग का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों की रही उपस्थिति

नागपुर में अधिकमास और महेश नवमी पर्व पर गायों के लिए छप्पन भोग का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों की रही उपस्थिति
Nagpur Mahesh Navami Chhappan Bhog cows: नागपुर में अधिकमास और महेश नवमी पर्व पर गायों के लिए छप्पन भोग का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों की रही उपस्थिति (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Mahesh Navami Chhappan Bhog cows: नागपुर में लक्ष्मी अनुबंध माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अधिकमास और महेश नवमी पर्व के अवसर पर भारतीय उत्कर्ष मंडल संस्था, खापरी में करीब 200 गायों के लिए छप्पन भोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ पूजन किया गया और समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अधिकमास और महेश नवमी पर हुआ गौ सेवा का विशेष आयोजन

Nagpur Mahesh Navami Chhappan Bhog cows: नागपुर। लक्ष्मी अनुबंध माहेश्वरी महिला संगठन नागपुर द्वारा अधिकमास और महेश नवमी पर्व के अवसर पर 8 जून 2026 को खापरी स्थित भारतीय उत्कर्ष मंडल संस्था की गौशाला में करीब 200 गायों के लिए छप्पन भोग एवं गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश जी गांधी, सचिव आनंद जी राठी, प्रचार मंत्री सतीश जी लखोटिया, जोन 6 के अध्यक्ष संतोष जी राठी तथा महेश नवमी पर्व के जिला संयोजक प्रशांत जी मूंदड़ा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा डॉ. श्रीमती कमलाजी मोहता प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

संगठन की अध्यक्ष काजल बागड़ी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों का शब्द सुमन से स्वागत किया तथा आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने गोपालजी बागड़ी, जिन्होंने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया, और अभय जी गोखले, जो गौशाला की देखरेख करते हैं, का विशेष धन्यवाद किया।

करीब 200 गायों के लिए लगाया गया छप्पन भोग और किया गया गौ पूजन

संगठन की समस्त सखियों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया।

महेश नवमी पर्व माहेश्वरी समाज का प्रमुख पर्व है और प्रतिवर्ष इस अवसर पर नागपुर में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।