जरूर पढ़ें

Silver price Today: चांदी हुई सस्ती! शादी-ब्याह के लिए करनी है खरीदारी तो देखिए आज का ताजा भाव

Silver price Today: चांदी हुई सस्ती! शादी-ब्याह के लिए करनी है खरीदारी तो देखिए आज का ताजा भाव
Silver price Today: चांदी हुई सस्ती! शादी-ब्याह के लिए करनी है खरीदारी तो देखिए आज का ताजा भाव

लगातार कई दिनों से गिरावट के बाद चांदी सस्ती होती जा रही है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। पिछले हफ्ते तेजी के बाद इस सप्ताह कीमतों में भारी कमी आई है। बीच-बीच में स्थिरता भी रही, लेकिन कुल मिलाकर रुख नीचे रहा। शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है।

Updated:

Silver price Today: चांदी के भाव में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसी बीच आज भी चांदी की कीमत में कमी दर्ज हुई है. लगातार हो रही इस गिरावट के बाद चांदी सस्ता हो गया है, तो अगर भी खरीदारी का मन बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले चांदी के ताजा भाव जरूर चेक कर लें.

चांदी के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 25 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹259.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. बीते सप्ताह चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. लेकिन इस सप्ताह चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है.

सप्ताह के शुरुआत में सोमवार को कीमतें स्थिर रही, लेकिन अगले ही दिन मंगलवार को 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं बुधवार को वापस कीमत स्थिर रही और गुरुवार को 5,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. कल भी कीमतें स्थिर रही और आज वापस गिरावट देखने को मिल रही है.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 25 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,599 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।