Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना! तीन दिन की गिरावट के बाद बढ़े दाम

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना! तीन दिन की गिरावट के बाद बढ़े दाम
Gold Price Weekly Update: कैसे होगी खरीदारी! सोना हुआ महंगा, इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल

बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर तेजी देखी जा रही है। सप्ताह की शुरुआत में गिरावट रही, लेकिन अब बाजार में उछाल लौटा है। इससे निवेशकों को राहत मिली है, जबकि बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग शहरों में दरों में हल्का अंतर भी देखने को मिल रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: बीते कई दिनों की गिरावट के बाद अब सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कल शुक्रवार को अचानक सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ी, जिससे कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं आज भी सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. बड़ी गिरावट के बाद आई इस बढ़ोतरी ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है. वहीं सोने के भाव बढ़ने से एक बार फिर ग्राहक परेशान हैं.

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 25 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,420 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,136 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,559 है. फिलहाल कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले सप्ताह सोने का भाव

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सप्ताह की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन पूरे सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 270 रुपये प्रति ग्राम बढ़ोतरी हुई थी.

इस सप्ताह सोने का भाव

इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी. बीते तीन दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी. महज तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 223 रुपये और 22 कैरेट सोना 205 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया था, लेकिन अब वापस सोने के भाव में आई तेजी से सोना एक बार फिर महंगा होता दिख रहा है.
कल शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 49 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 45 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 25 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,420 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,136 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,559 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरट सोना (आज)22 कैरट सोना (आज)18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ₹15,420₹14,136₹11,559
जयपुर₹15,420₹14,136₹11,559
दिल्ली₹15,420₹14,136₹11,559
पटना₹15,410₹14,126₹11,559
मुंबई₹15,405₹14,121₹11,554
अहमदाबाद₹15,410₹14,126₹11,559
पुणे₹15,405₹14,121₹11,554
कोलकाता₹15,405₹14,121₹11,554
मेरठ₹15,420₹14,136₹11,559
लुधियाना₹15,420₹14,136₹11,559

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।