Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: सोना हुआ धड़ाम! लगातार चौथे दिन गिरा भाव, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोना हुआ धड़ाम! लगातार चौथे दिन गिरा भाव, जानिए लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: महंगा हुआ सोना! कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आज का ताजा भाव

सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज हुई है, जिससे बाजार में हलचल है। ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ा है, जबकि निवेशक चिंतित हैं। पिछले सप्ताह तेजी के बाद इस हफ्ते गिरावट का रुख बना हुआ है और कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. आज लगातार चौथे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है. रोजाना गिर रहे कीमतों के बीच बाजार में हलचल मची हुई है. एक ओर जहां सोने के गिरते भाव से ग्राहकों में ख़ुशी की लहर है, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों के बीच चिंता बढ़ रही है. जानिए सोने में आई इस नरमी के बाद आज आपके शहर में सोने का ताजा भाव क्या है?

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 24 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,369 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,089 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,530 है. फिलहाल कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सप्ताह की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन पूरे सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 270 रुपये प्रति ग्राम बढ़ोतरी हुई थी.

इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है और अब तक गिरावट का सिलसिला जारी है. सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 49 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 45 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं मंगलवार को कीमत स्थिर रही. लेकिन बुधवार को वापस कीमत में गिरावट आई. 24 कैरेट सोने की कीमत में 54 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 50 रुपये प्रति ग्राम की कमी दर्ज हुई. वहीं कल सबसे 120 और 110 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 24 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,369 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,089 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,530 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरट सोना (आज)22 कैरट सोना (आज)18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ₹15,369₹14,089₹11,530
जयपुर₹15,369₹14,089₹11,530
दिल्ली₹15,369₹14,089₹11,530
पटना₹15,359₹14,079₹11,520
मुंबई₹15,354₹14,074₹11,515
अहमदाबाद₹15,359₹14,079₹11,520
पुणे₹15,354₹14,074₹11,515
कोलकाता₹15,354₹14,074₹11,515
मेरठ₹15,369₹14,089₹11,530
लुधियाना₹15,369₹14,089₹11,530

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।