जरूर पढ़ें

Gen Z को नहीं भाया राघव चड्डा का BJP में जाना! 24 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया अनफॉलो

Gen Z को नहीं भाया राघव चड्डा का BJP में जाना! 24 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया अनफॉलो
Gen Z को नहीं भाया राघव चड्डा का BJP में जाना! 24 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया अनफॉलो

AAP छोड़कर BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा। महज 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख फॉलोअर्स कम हो गए। Gen Z यूजर्स की नाराजगी के चलते “unfollow” ट्रेंड चला, जिससे उनकी लोकप्रियता पर सवाल खड़े हो गए।

Updated:

Raghav Chadda: राजनीति में फैसले अक्सर सिर्फ संसद या पार्टी दफ्तरों तक सीमित नहीं रहते, उनका असर सीधे जनता के दिलों तक पहुंचता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख युवा चेहरे राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP का दामन थाम लिया। इस फैसले के महज 24 घंटे के भीतर उनकी सोशल मीडिया लोकप्रियता पर बड़ा असर देखने को मिला।

10 लाख लोगों ने किया अनफॉलो

डेटा के मुताबिक, शुक्रवार तक इंस्टाग्राम पर उनके 1.46 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो शनिवार दोपहर तक घटकर 1.35 करोड़ रह गए। यानी करीब 10 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। डिजिटल दौर में सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लोकप्रियता का पैमाना माना जाता है, ऐसे में यह गिरावट एक बड़ा संकेत मानी जा रही है।

राघव चड्डा के निर्णय से Gen Z नाखुश!

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा हाथ युवाओं, खासकर Gen Z का है। यही वह वर्ग था जिसने राघव चड्ढा को एक अलग पहचान दी थी। संसद में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे जैसे पितृत्व अवकाश, ट्रैफिक समस्या, डेटा लिमिट, महंगे एयरपोर्ट फूड और गिग वर्कर्स के अधिकार ने उन्हें युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बनाया था।

“unfollowRaghavChadha” कर रहा ट्रेंड

चड्ढा का अंदाज भी उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता था। उन्होंने एक दिन डिलीवरी पार्टनर बनकर काम किया, ताकि गिग वर्कर्स की समस्याओं को करीब से समझ सकें। यही वजह थी कि उन्हें युवा और जमीनी नेता के तौर पर देखा जाने लगा।

लेकिन पार्टी बदलने का उनका फैसला कई युवाओं को रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर “unfollowRaghavChadha” ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर नाराजगी जताई। कुछ ने इसे “आदर्शों से समझौता” बताया, तो कुछ ने इसे “राजनीतिक रणनीति” करार दिया।

Gen Z करते थे राघव चड्डा को सपोर्ट

दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले जब उन्हें राज्यसभा में AAP के उपनेता पद से हटाया गया था, तब उन्हें काफी समर्थन मिला था। यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी अलग Gen Z पार्टी बनाने की सलाह भी दी थी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।