Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: पेंच नदी के पवित्र जल कलश का पूजन, सूखा-मुक्त महाराष्ट्र के लिए नई पहल

Nagpur News: पेंच नदी के पवित्र जल कलश का पूजन, सूखा-मुक्त महाराष्ट्र के लिए नई पहल
Godavari to Narmada Jal Yatra Nagpur: पेंच नदी के जल से सूखा-मुक्त महाराष्ट्र की ओर नई पहल (Photo: RB / Jassi)

Godavari to Narmada Jal Yatra Nagpur: नागपुर में पेंच नदी के पवित्र जल कलश का पूजन कर जलयात्रा अभियान की शुरुआत हुई। इसका मकसद जल बचाव और सूखा-मुक्त महाराष्ट्र बनाना है। इस अभियान में राज्य की कई नदियों का जल एकत्र किया जाएगा। यह पहल लोगों को पानी की अहमियत समझाने और आने वाले समय में जल संकट कम करने की दिशा में एक प्रयास है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

जल बचाव के लिए बड़ा अभियान

Godavari to Narmada Jal Yatra Nagpur: नागपुर, 24 अप्रैल। महाराष्ट्र को सूखा-मुक्त और जल साक्षर बनाने की दिशा में जलसंपदा विभाग द्वारा आयोजित “गोदावरी से नर्मदा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा अभियान” के तहत नागपुर जिले की पेंच और सूर नदियों के पवित्र जल को कलश में संकलित कर श्री क्षेत्र महेश्वर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने पेंच नदी के जलकलश का विधिवत पूजन कर अभियान को शुभकामनाएं दीं।

अभियान का उद्देश्य

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर ने अपने कार्यकाल में जल प्रबंधन और बावड़ी (बारव) निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। “विकसित भारत 2047” की संकल्पना के अंतर्गत उनके इस योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सूखा-मुक्त महाराष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

नई पीढ़ी को मिलेगा जल बचाव का संदेश

यात्रा का मार्ग और विवरण

यह जलयात्रा 25 से 29 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। यात्रा एक साथ दो स्थानों — अहिल्यादेवी के जन्मस्थान चोंडी और गोदावरी नदी के उद्गम स्थल त्र्यंबकेश्वर — से प्रारंभ होगी। राज्य की लगभग 30 नदियों का पवित्र जल एकत्र किया जाएगा। लगभग 500 जलयात्री इस अभियान में सहभागी होंगे। एकत्रित जल और पवित्र मिट्टी पहले शिर्डी में संकलित की जाएगी, और इसके बाद महेश्वर भेजी जाएगी।

कलश सौंपने की प्रक्रिया

कार्यक्रम में पेंच नदी का जलकलश मंत्री बावनकुळे ने तथा सूर नदी का जलकलश राज्यमंत्री आशीष जयस्वाल ने संबंधित अधिकारियों को सौंपा।

यह जलयात्रा 29 अप्रैल को महेश्वर पहुंचकर संपन्न होगी, जहां राज्यभर की नदियों का पवित्र जल एकत्रित होगा।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।