जरूर पढ़ें

Gold Price Weekly Update: 7 दिनों में सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल

Gold Price Weekly Update: 7 दिनों में सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल
Gold Price Weekly Update: 7 दिनों में सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल

इस सप्ताह सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद कुल मिलाकर बड़ी गिरावट दर्ज हुई। शादी-ब्याह के सीजन में कीमतें नरम पड़ने से खरीदारों को राहत मिली, जबकि निवेशकों को झटका लगा। सप्ताह के बीच सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली, जबकि अंत में बाजार स्थिर रहा।

Updated:

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि बीते सात दिनों में सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. शादी-ब्याह के सीजन में सोने के भाव में इस सप्ताह हुई गिरावट ने खरीदारों को काफी राहत दी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर गिरावट से निवेशकों को झटका भी लगा है. जानिए इस सप्ताह सोने की चाल कैसे रही.

इस सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. रोजाना घटती कीमतों के साथ एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 174 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 160 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 26 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,419 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,135 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,568 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

हफ्ते भर की कीमतों पर एक नजर डालें तो 19 अप्रैल, सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 15,593 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर थी. वहीं इसके अलगले ही दिन ही दिन 49 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद वापस कीमत स्थिर रही. और फिर अगले दिन 22 अप्रैल को 54 रुपये की गिरावट देखने को मिली.

इसके बाद 23 अप्रैल को सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई, कीमत में 120 रुपये की कमी आई. इस बड़ी गिरावट के बाद 24 अप्रैल को सोने की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिली और कीमत में 49 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. इस बढ़ोतरी के बाद से सोने की कीमतें स्थिर हैं.

दिनांक 24 कैरट (1 ग्राम) बदलाव 22 कैरट (1 ग्राम) बदलाव
26 अप्रैल 2026 ₹15,419 0 ₹14,135 0
25 अप्रैल 2026 ₹15,419 0 ₹14,135 0
24 अप्रैल 2026 ₹15,419 +₹49 ₹14,135 +₹45
23 अप्रैल 2026 ₹15,370 -₹120 ₹14,090 -₹110
22 अप्रैल 2026 ₹15,490 -₹54 ₹14,200 -₹50
21 अप्रैल 2026 ₹15,544 0 ₹14,250 0
20 अप्रैल 2026 ₹15,544 -₹49 ₹14,250 -₹45
19 अप्रैल 2026 ₹15,593 0 ₹14,295 0
18 अप्रैल 2026 ₹15,593 +₹81 ₹14,295 +₹75
17 अप्रैल 2026 ₹15,512 -₹60 ₹14,220 -₹55

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।