Kolkata News: भूतपूर्व मंदिर से शुरू हुआ रोड शो, भाजपा के लिए प्रचार में उतरे शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari road show Port constituency Kolkata: कोलकाता में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राकेश सिंह के समर्थन में भूकैलाश मंदिर से इक़बालपुर तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे। उन्होंने जनता से वोट देने की अपील की। इस रोड शो के बाद इलाके में चुनावी माहौल और तेज हो गया है।
विषयसूची
मंदिर से शुरू हुआ रोड शो
Suvendu Adhikari road show Port constituency Kolkata: कोलकाता। पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को जोरदार रोड शो किया।
यह रोड शो भू कैलाश मंदिर से शुरू होकर इकबालपुर तक पहुँचा, जहाँ इसका समापन हुआ।
रोड शो के दौरान शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी गई। स्थानीय रूट पर भारी संख्या में लोग नेता का स्वागत करने के लिए सड़कों पर उतरे।


इक़बालपुर तक दिखा जनता का समर्थन
पोर्ट विधानसभा सीट पर भाजपा ने राकेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। शुभेंदु अधिकारी की इस क्षेत्र में उपस्थिति को पार्टी की चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
आने वाले दिनों में इस सीट पर प्रचार और तेज होने की संभावना है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

