कोलकाता में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Kolkata ganja seizure STF North Port Police: कोलकाता, 20 अप्रैल 2026। STF (स्पेशल टास्क फोर्स), कोलकाता पुलिस और नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन की एक संयुक्त टीम ने रविवार की दोपहर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्ट्रैंड बैंक रोड के पश्चिमी छोर पर, चंपातला घाट के निकट से कुल 14.660 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह क्षेत्र नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन (NPPS) के अंतर्गत आता है।
यह कार्रवाई STF (स्पेशल टास्क फोर्स), कोलकाता पुलिस से मिली एक विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने WB 24 BB 2822 नंबर की एक स्कूटी को रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
बरामद माल की अनुमानित कीमत: ₹7,25,000

गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार
हिरासत में लिए गए आरोपी:
1. पपई दास (41 वर्ष) पुत्र: स्वर्गीय साधन चंद्र दास निवास: निमता सुभाषपल्ली, धनमठ, PS – निमतिता, कोलकाता – 700049 भूमिका: आपूर्तिकर्ता (Supplier)
2. गौतम बेरा उर्फ ‘मामा’ (50 वर्ष) पुत्र: स्वर्गीय दुर्लभ चंद्र बेरा निवास: 8, बिस्वांबर मल्लिक लेन, PS – श्यामपुकुर, कोलकाता – 700005 भूमिका: प्राप्तकर्ता (Receiver)
फिलहाल दोनों आरोपियों को नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है और विधिक प्रक्रिया जारी है। दोनों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल