Jalangi assembly election: जलंगी में सीपीआईएम प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार प्रचार और बाइक रैली

Jalangi assembly election West Bengal: जलंगी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के अंतिम चरण में वाम उम्मीदवार यानुस अली सरकार के समर्थन में एक बड़ी बाइक रैली निकाली गई। इसमें कई नेता शामिल हुए और लोगों से सीधा संवाद किया। इस रैली से क्षेत्र में चुनावी माहौल और गर्म हो गया तथा प्रचार गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विषयसूची
Jalangi assembly election West Bengal: जलंगी (मुर्शिदाबाद)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में जलंगी विधानसभा क्षेत्र में सीपीआईएम प्रत्याशी इयानुस अली सरकार ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके समर्थन में पार्टी नेता बादशा मैत्र और आफरीन बेगम मैदान में उतरे।


नेताओं की भागीदारी से बढ़ा समर्थन अभियान
इस प्रचार में शामिल हुईं आफरीन बेगम, जो पहले अपने स्वयं के विधानसभा क्षेत्र का प्रचार पूरा कर जलंगी पहुंचीं और इयानुस अली सरकार के पक्ष में मतदाताओं से समर्थन मांगा।
मतदान से पहले यह अंतिम चरण का प्रचार सीपीआईएम के लिए जलंगी सीट पर निर्णायक माना जा रहा है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

