यवतमाल में 34 लड़कियों के गायब होने पर हंगामा, आरोपी का घर गिराया गया

Yavatmal 34 tribal girls missing Ralegaon: यवतमाल में 34 आदिवासी लड़कियों के गायब होने का मामला गंभीर हो गया है। लोगों के विरोध के बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी का घर गिरा दिया। भाजपा नेताओं ने इसे बड़ा गिरोह बताया है। एक 15 साल की लड़की को बेचने की कोशिश भी सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
विषयसूची
मामले पर बढ़ा तनाव और प्रशासन की कार्रवाई
Yavatmal 34 tribal girls missing Ralegaon: यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रालेगांव तहसील से पिछले 6 महीनों में 34 आदिवासी लड़कियों के गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे आरोपी मजहर के घर को जेसीबी से ढहा दिया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही हजारों की भीड़ थाने में उमड़ पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी, अतिरिक्त एसपी समेत आला अधिकारी और पुलिस टीमें रालेगांव पहुंचीं।
आरोपी के खिलाफ सख्त कदम और जांच जारी
भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
राज्य के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक वुईके की रालेगांव विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उनकी तहसील से लगातार आदिवासी लड़कियां गायब हो रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रफुल्ल सिंह चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा —
“गत 6 माह में 34 आदिवासी लड़कियां गायब हुई हैं। यह एक बड़ा गिरोह है, जो लड़कियों को बेच रहा है।”
उन्होंने बताया कि रालेगांव तहसील के पिंपरीदुर्ग गांव की एक 15 वर्षीय लड़की की बिक्री 15 अप्रैल की रात 1 बजे की जा रही थी, जिसे उन्होंने रुकवाया। चौहान के अनुसार इस मामले में मानव तस्करी, लव जिहाद, धर्मांतरण और लड़कियों की बिक्री जैसे गंभीर पहलू शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के रालेगांव पहुंचने के बाद जांच की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

