Rashtra Bharat Logo

संदेशखाली: शेख शाहजहां के बूथ पर BJP का झंडा लगाने गए कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप, तृणमूल ने किया खंडन, वायरल वीडियो

संदेशखाली: शेख शाहजहां के बूथ पर BJP का झंडा लगाने गए कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप, तृणमूल ने किया खंडन, वायरल वीडियो

संदेशखाली के बूथ 51 पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। BJP ने TMC पर मारपीट और दहशत फैलाने का आरोप लगाया, जबकि TMC ने इसे BJP की आंतरिक गुटबाजी बताया। घटना का वीडियो वायरल है और चुनाव आयोग की नजर मामले पर बनी हुई है, कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

संदेशखाली (बशीरहाट): संदेशखाली के सड़बेड़िया स्थित बूथ नंबर 51 — जो शेख शाहजहां का अपना बूथ माना जाता है — पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमले का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

BJP का आरोप है कि जब उनके कार्यकर्ता बूथ पर पार्टी का झंडा लगाने पहुँचे, तब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने न केवल झंडा उखाड़ दिया, बल्कि BJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है।

BJP के संदेशखाली तीन नंबर मंडल सभापति रबिन दास ने कहा कि तृणमूल इलाके में आतंक का माहौल बना रही है और चुनाव से पहले लोगों में दहशत फैलाई जा रही है।

बशीरहाट जिला तृणमूल के सम्पादक बुलबुल रहमान ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि यह मामला BJP का आंतरिक गुटबाजी का नतीजा है, तृणमूल का इससे कोई लेना-देना नहीं।

चुनाव आयोग की नजर इस क्षेत्र पर पहले से है — ताजा घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो सकती है।


रिपोर्ट: Ekbal, कोलकाता


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।