जरूर पढ़ें

तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हरिवंश, PM मोदी ने दी बधाई

तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हरिवंश, PM मोदी ने दी बधाई
तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हरिवंश, PM मोदी ने दी बधाई

Harivansh: हरिवंश को तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुना गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मनोनीत होने के बाद उन्होंने दोबारा पद संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष ने बधाई दी, उनके अनुभव और निष्पक्ष छवि पर भरोसा जताया।

Updated:

Harivansh: वरिष्ठ पत्रकार से नेता बने हरिवंश नारायण सिंह को आज शुक्रवार (17 अप्रैल) को राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुन लिया गया। यह उनका इस पद पर तीसरा कार्यकाल है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। हरिवंश ने 10 अप्रैल को सांसद के रूप में शपथ ली और एक हफ्ते के अंदर ही 17 अप्रैल को फिर से उपसभापति बन गए।

पत्रकारिता से जुड़े थे हरिवंश

मालूम हो हरिवंश पहले पत्रकार रहे हैं और उन्होंने लंबे समय तक समाज से जुड़े मुद्दों पर काम किया। राजनीति में आने के बाद भी उनकी पहचान शांत, संतुलित और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में बनी रही है। यही वजह है कि उन्हें सभी पार्टियों का समर्थन मिला।

मंत्री जे. पी. नड्डा ने रखा प्रस्ताव

उनके नाम का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने रखा, जिसका समर्थन एस फांग्नोन कोन्यक ने किया। इस दौरान सदन में किसी ने विरोध नहीं किया, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव संभव हो पाया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनका अनुभव सदन को सही दिशा देने में मदद करेगा। वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष तरीके से काम करने की उम्मीद जताई।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।