नागपुर, 16 अप्रैल: भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए नागपुर के मेजर क्षितिज दीपक लिमसे को सेना अध्यक्ष विशेष गौरव पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया।
Major Kshitij Limse: मेजर क्षितिज लिमसे, नागपुर के पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन दीपक लिमसे के पुत्र हैं। वर्तमान में वे हरियाणा के हिसार स्थित 22 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री में तैनात हैं। इससे पूर्व उन्होंने लेह-लद्दाख और कश्मीर जैसे कठिन क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।

पंजाब की भीषण बाढ़ के दौरान लोगों की जान बचाने में उनके साहसिक और सराहनीय कार्यों के लिए भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Major Kshitij Limse
निबंध प्रतियोगिता में रजत पदक: अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सेना अध्यक्ष निबंध प्रतियोगिता में मेजर क्षितिज लिमसे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनका निबंध देशभर में सर्वश्रेष्ठ माना गया, जिसके लिए उन्हें सेनाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया।
नागपुर के इस होनहार सैन्य अधिकारी की इस उपलब्धि पर शहरभर में गर्व और हर्ष का माहौल है।
रिपोर्ट: Jassi, नागपुर