गोरक्षण सभा की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Gorakshan Sabha Nagpur election Sarang Gadkari president: नागपुर, 3 जून 2026। नागपुर की ऐतिहासिक संस्था गोरक्षण सभा की पंचवर्षीय चुनाव प्रक्रिया हाल ही में संपन्न हुई। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
प्रसिद्ध उद्योगपति सारंग गडकरी को अध्यक्ष, प्रकाश दीक्षित को उपाध्यक्ष, प्रसन्न पातूरकर को सचिव, पुष्कर बुटी को सह-सचिव, हर्षल आर्विकर को कोषाध्यक्ष तथा आशुतोष गोटे को कार्यालय मंत्री पद पर चुना गया।
सदस्य के रूप में सीए शिरीष भगत, दिलीप मसे, निरंजन रिसालदार, राम मुंजे और ममता चिंचवडकर निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी एडवोकेट गिरीश खोरगड़े तथा सह-चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्री चन्ने ने किया।

संस्था का परिचय
वर्ष 1888 में स्थापित गोरक्षण सभा, गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत नागपुर की सबसे पुरानी संस्था है। संस्था के अंतर्गत धंतोली स्थित गोपालकृष्ण मंदिर, वर्धा रोड एवं उमरेड रोड के पेंढरी गांव में गोशाला और कृषि परियोजनाएं संचालित हैं।
गोवंश संरक्षण के लिए नई योजनाओं पर रहेगा ध्यान
संस्था वर्तमान में लगभग दो हजार गायों का संरक्षण करती है। दुर्घटनाग्रस्त एवं बचाए गए गोवंश की चिकित्सा और देखभाल भी की जाती है।
भविष्य की योजनाओं में आधुनिक गोशाला, गो-सेवक प्रशिक्षण केंद्र और पशु चिकित्सालय की स्थापना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त संस्था रामनवमी, जन्माष्टमी, गोपाष्टमी, तुलसी विवाह एवं होलिका दहन जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन भी करती है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेगी और आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल की योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करेगी।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र