नागपुर में पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी ने अण्णाभाऊ साठे को श्रद्धांजलि दी, जयदीप कवाडे ने उनके साहित्य और सामाजिक विचारों को याद किया

Nagpur Annabhau Sathe tribute Jaideep Kawade: नागपुर में अण्णाभाऊ साठे के स्मृति दिवस पर पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयदीप कवाडे ने कहा कि अण्णाभाऊ साठे का साहित्य समाज में जागरूकता, स्वाभिमान और समानता का संदेश देता है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुस्तकें, पोस्टर और संदेश पत्रक भी वितरित किए गए।
विषयसूची
अण्णाभाऊ साठे के विचारों को किया गया याद
Nagpur Annabhau Sathe tribute Jaideep Kawade: नागपुर। पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी ने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं महाराष्ट्र लघुउद्योग महामंडल के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) जयदीपभाई कवाडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “समाज में नए जागरण और परिवर्तन के लिए केवल राजनीतिक घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि संघर्षशील विचारों की शक्ति भी आवश्यक है।”
कवाडे ने कहा कि अण्णाभाऊ साठे ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को अपनी लेखनी, पोवाड़ों और लोकनाट्यों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने बाबासाहेब को अपना आदर्श मानते हुए समाज में जागृति फैलाने का कार्य किया। कवाडे के अनुसार, उनकी प्रसिद्ध कृति ‘फकीरा’ केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक और सामाजिक क्रांति का दस्तावेज है।

जयदीप कवाडे ने साहित्य की शक्ति पर दिया जोर
उन्होंने आगे कहा कि मजदूरी करते हुए भी अण्णाभाऊ साठे ने समाज की पीड़ा और शोषण को अपनी लेखनी में स्थान दिया, और उनका साहित्य आज भी युवाओं को सामाजिक चेतना, समानता व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करता है। कवाडे ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में युवाओं को विचारों की शक्ति समझनी होगी।
कार्यक्रम में महिला आघाड़ी की राष्ट्रीय नेत्री प्रतिमा ताई जयदीप कवाडे, प्रदेश संगठन मंत्री कपिल लिंगायत, विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष विजय पाटील, महाराष्ट्र प्रदेश चित्रपट सेना अध्यक्ष सुमित डोंगरे, पूर्व विदर्भ महासचिव डैनी शामकुंवर, महिला आघाड़ी की पूर्व विदर्भ अध्यक्ष सुचिता कोटांगळे और नागपुर महिला अध्यक्ष प्रतिभा मानवटकर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अण्णाभाऊ साठे के जीवन व कार्यों पर आधारित पोस्टर, पुस्तकें और संदेश पत्रक वितरित किए गए। समापन उनके प्रेरणादायी गीतों के साथ हुआ।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

