बनगांव, पश्चिम बंगाल: बनगांव नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में चुनाव प्रचार के दौरान विवाद के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया ने बनगांव थाने के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
Bongaon Clash: BJP Candidate Ashok Kirtaniya Sits on Protest | TMC Denies Allegations
बनगांव के वार्ड 14 में चुनाव प्रचार के दौरान विवाद के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया थाने के सामने धरने पर बैठे। टीएमसी पर हमले का आरोप, वहीं TMC ने आरोपों को नकारा। इलाके में तनाव… pic.twitter.com/H6bUnlO1Hr
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 16, 2026
Bengal Elections: गुरुवार सुबह बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 14 में प्रचार करने पहुंचे थे। आरोप है कि प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय काउंसिलर पापाई राहा समेत कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
अशोक कीर्तनिया ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों के साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया और “मतुआ गोसाई की आचार माला भी तोड़ दी गई।” इस घटना के विरोध में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बनगांव थाने के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के बनगांव में चुनावी टकराव। भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया ने टीएमसी पर हमला और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। समर्थकों संग सड़क पर विरोध प्रदर्शन, TMC का पलटवार। #BengalElections pic.twitter.com/HppKf996rj
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 16, 2026
Bengal Elections
वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया गया है। वार्ड नंबर 14 की कुछ महिलाओं ने कहा कि “हमने विधायक को पांच साल तक इलाके में नहीं देखा, इसी कारण उनसे सवाल किया गया, लेकिन इसके जवाब में हम पर ही हमला किया गया।”
Also Read: आसनसोल में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले- बंगाल ने देश को राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दिया
Bengal Elections: घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।