Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है। इस बीच रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि फिलहाल आम लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने 4 जून के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं और आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां HPCL, BPCL और IOCL रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। ताजा दरों के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं विभिन्न राज्यों और शहरों में टैक्स और वैट के कारण दामों में अंतर देखने को मिल रहा है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
| शहर | पेट्रोल (रु./लीटर) | डीजल (रु./लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 102.12 | 95.20 |
| मुंबई | 111.21 | 97.83 |
| कोलकाता | 113.51 | 99.82 |
| चेन्नई | 107.77 | 99.55 |
| पटना | 112.70 | 99.87 |
| जयपुर | 112.66 | 97.78 |
| लखनऊ | 102.05 | 99.28 |
| भोपाल | 114.65 | 99.74 |
| रायपुर | 107.96 | 101.17 |
| बिलासपुर | 108.76 | 102.02 |
राजस्थान के बीकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बिहार के अररिया में पेट्रोल 115.07 रुपये और डीजल 101.08 रुपये प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश के गुना में पेट्रोल की कीमत 115.44 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है।
कच्चे तेल की कीमतों में मामूली राहत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 0.69 डॉलर प्रति बैरल सस्ता होकर 97.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं WTI क्रूड 0.55 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
हालांकि कच्चे तेल में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को अभी राहत जरूर मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।