Rashtra Bharat Logo

सीवान: 19 अप्रैल को हिलसर उच्च विद्यालय में रूट केयर फाउंडेशन का सम्मान समारोह, शिक्षा-पत्रकारिता-समाजसेवा के ‘सच्चे नायकों’ को मिलेगा सम्मान

सीवान: 19 अप्रैल को हिलसर उच्च विद्यालय में रूट केयर फाउंडेशन का सम्मान समारोह, शिक्षा-पत्रकारिता-समाजसेवा के ‘सच्चे नायकों’ को मिलेगा सम्मान
(Photo: RB / Aakash)

सीवान में रूट केयर फाउंडेशन 19 अप्रैल को वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। हिलसर उच्च विद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा और छात्र प्रतिभा सहित पांच श्रेणियों में सम्मान दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह पहल समाज के वास्तविक नायकों को पहचान और प्रेरणा देने का मंच बनेगी।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

सीवान: रूट केयर फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह इस वर्ष 19 अप्रैल को भगवानपुर प्रखंड के हिलसर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी शहर के बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।

संस्था के संस्थापक मंजेश पांडे ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के उन सच्चे नायकों को सम्मानित करना है, जो शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा — “यह समारोह केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी बनेगा।”

इन 5 श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान: उत्कृष्ट शिक्षकों को “शिक्षा गौरव सम्मान”, जिले का नाम रोशन करने वालों को “सिवान गौरव सम्मान”, निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों को “पत्रकारिता गौरव सम्मान”, समाजसेवा में सक्रिय लोगों को “समाज सेवा गौरव सम्मान” तथा प्रतिभाशाली छात्रों को “छात्र प्रतिभा सम्मान” से नवाजा जाएगा।

संस्था के सचिव मुकुंद पाठक ने कहा — “समाज के वास्तविक नायकों को पहचान और सम्मान देना बेहद जरूरी है, ताकि वे और अधिक उत्साह के साथ दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं — 19 अप्रैल को हिलसर में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।