Rashtra Bharat Logo

Kolkata Murder: कोलकाता के सरशुना में किराएदार का खून से लथपथ शव बरामद, गले और गर्दन पर चोट के निशान, लालबाजार की टीम जांच में जुटी

Kolkata Murder: कोलकाता के सरशुना में किराएदार का खून से लथपथ शव बरामद, गले और गर्दन पर चोट के निशान, लालबाजार की टीम जांच में जुटी
(Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Murder News: कोलकाता के सरशुना में 39 वर्षीय भोलानाथ विश्वास का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या की आशंका में जांच शुरू की है। स्निफर डॉग और होमिसाइड टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

कोलकाता: सरशुना थाना क्षेत्र के बागपोता रोड स्थित एक मकान के पीछे 39 वर्षीय भोलानाथ विश्वास का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। मृतक इस मकान में लंबे समय से किराएदार के रूप में रह रहा था।

Sarsuna Bagpota road body recovered murder Kolkata News: कोलकाता के सरशुना में किराएदार का खून से लथपथ शव बरामद, गले और गर्दन पर चोट के निशान — लालबाजार की टीम जांच में जुटी
(Photo: RB / Ekbal)

स्थानीय सूत्रों के अनुसार कल रात करीब 11 बजे अचानक चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुँचे, तब उन्होंने मकान के पिछले हिस्से में भोलानाथ को रक्तरंजित अवस्था में पड़े देखा। उसके गले और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे।

Sarsuna Bagpota road body recovered murder Kolkata News: कोलकाता के सरशुना में किराएदार का खून से लथपथ शव बरामद, गले और गर्दन पर चोट के निशान — लालबाजार की टीम जांच में जुटी
(Photo: RB / Ekbal)

तत्काल सरशुना थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर स्निफर डॉग के साथ तलाशी ली गई। लालबाजार की होमिसाइड टीम भी मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी।

Sarsuna Bagpota road body recovered murder Kolkata News: कोलकाता के सरशुना में किराएदार का खून से लथपथ शव बरामद, गले और गर्दन पर चोट के निशान — लालबाजार की टीम जांच में जुटी
(Photo: RB / Ekbal)

इस घटना में कौन या कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है।

चुनावी माहौल के बीच कोलकाता में इस संदिग्ध हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

रिपोर्ट: Ekbal, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।