Kolkata News: नुसरत जहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पहुंचीं, जांच को लेकर बढ़ी चर्चा

Nusrat Jahan CGO Complex Kolkata investigation: नुसरत जहां के सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचने से मामला चर्चा में आ गया है। इसे जांच से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक और आम लोगों के बीच इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया है और सभी आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
विषयसूची
सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचने के बाद बढ़ी हलचल
Nusrat Jahan CGO Complex Kolkata investigation: कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां बुधवार को कोलकाता स्थित सीजीओ (CGO) कॉम्प्लेक्स (केंद्रीय सरकारी कार्यालय परिसर) पहुंचीं, जिसके बाद से राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सीजीओ (CGO) कॉम्प्लेक्स में ईडी ईडी (ED) (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (CBI) केंद्रीय जांच ब्यूरो) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के दफ्तर स्थित हैं। नुसरत जहां की यहां मौजूदगी को लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि वे किस एजेंसी के समक्ष पेश हुईं और किस मामले में।
मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता एकबाल के अनुसार, नुसरत जहां परिसर में दाखिल हुईं और वहां काफी देर तक रहीं। उनके आने-जाने की सूचना मिलते ही परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों और समर्थकों की भीड़ जमा हो गई।


जांच को लेकर उठे कई सवाल
फिलहाल नुसरत जहां या उनके प्रतिनिधि की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच एजेंसियों ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है।
गौरतलब है कि नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं और बॉलीवुड में भी सक्रिय रही हैं। हाल के महीनों में वे कई विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट दिया जाएगा।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

