Silver Price Weekly Update: इस सप्ताह चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. महज दो दिनों की बड़ी गिरावट में चांदी 15,000 रुपये सस्ता हो गया है. शादी के सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह यह गिरावट बड़ी राहत साबित हो सकती है. वहीं दूसरी ओर इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 26 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹260 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,60,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.
हफ्ते भर की कीमत
इस सप्ताह चांदी की कीमतों पर एक नजर डालें तो सप्ताह के शुरुआत में दो दिन तक कीमतें स्थिर रही, लेकिन इस स्थिरता के बाद 21 अप्रैल को कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके अगले दिन वापस कीमत स्थिर रही और फिर 23 अप्रैल को एक बार फिर कीमत में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. इस बड़ी गिरावट के बाद से चांदी की कीमतें फ़िलहाल स्थिर है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,600 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।