जरूर पढ़ें

TRAI Telecom Rules 2026: मोबाइल कंपनियों की मनमानी अब नहीं चलेगी, ग्राहकों की शिकायत दबाई तो लगेगा 50 लाख तक जुर्माना

TRAI Telecom Rules 2026: मोबाइल कंपनियों की मनमानी अब नहीं चलेगी, ग्राहकों की शिकायत दबाई तो लगेगा 50 लाख तक जुर्माना
TRAI Telecom Rules 2026: मोबाइल कंपनियों की मनमानी अब नहीं चलेगी, ग्राहकों की शिकायत दबाई तो लगेगा 50 लाख तक जुर्माना ( Image - AI )

TRAI Action on Telecom Companies : अब मोबाइल कंपनियां ग्राहकों की शिकायत दबाकर नहीं बच पाएंगी! ट्राई ने ऐसा सख्त प्लान तैयार किया है, जिससे टेलीकॉम कंपनियों में हड़कंप मच सकता है।

Updated:

ट्राई का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों पर कसेगा शिकंजा

TRAI Telecom Rules 2026: देशभर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ग्राहकों की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाली टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। नए प्रस्ताव के तहत शिकायतों को बिना समाधान के बंद करने पर कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।


ट्राई द्वारा जारी “ड्राफ्ट टेलीकॉम कंज्यूमर्स कम्प्लेंट रिड्रेसल (फोर्थ अमेंडमेंट) रेगुलेशन 2026” के अनुसार यदि कोई कंपनी ग्राहक की शिकायत को गलत तरीके से बंद करती है, तो उसे प्रति शिकायत 1000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं अपील का सही समाधान नहीं करने पर प्रति मामले 5000 रुपये तक का दंड लगाया जाएगा।

TRAI Telecom Rules 2026
TRAI Telecom Rules 2026 ( Image – trai.gov.in )

नेटवर्क, कॉल ड्रॉप और इंटरनेट समस्या

TRAI Telecom Rules 2026: ट्राई ने कंपनियों के लिए सख्त आर्थिक दंड का प्रावधान रखा है। प्रस्ताव के अनुसार किसी भी सर्विस एरिया में तीन महीने की अवधि के दौरान अधिकतम 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इससे कंपनियां ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के लिए मजबूर होंगी।

देशभर में लाखों मोबाइल उपभोक्ता लंबे समय से नेटवर्क खराबी, कॉल ड्रॉप, धीमे इंटरनेट, गलत बिलिंग और सिम से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई बार शिकायत दर्ज करने के बावजूद कंपनियां बिना समाधान दिए ही शिकायत को “सुलझा हुआ” दिखा देती हैं। इसी वजह से ग्राहकों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी।

आवाज रिकॉर्ड करके भी भेज सकेंगे शिकायत

TRAI Telecom Rules 2026: नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अपने मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और चैटबॉट पर आसान शिकायत सुविधा उपलब्ध करानी होगी। ग्राहक यह चुन सकेगा कि वह शिकायत दर्ज करना चाहता है, अपील करना चाहता है या केवल कोई जानकारी प्राप्त करना चाहता है।
ट्राई ने शिकायत प्रक्रिया को और आसान बनाने की तैयारी की है। अब ग्राहक केवल लिखित संदेश ही नहीं बल्कि अपनी आवाज रिकॉर्ड करके भी अपनी समस्या भेज सकेगा। इससे उन लोगों को भी सुविधा मिलेगी जिन्हें लंबा संदेश लिखने में परेशानी होती है।

वेबसाइट पर बनेगा ‘कंज्यूमर कॉर्नर’

TRAI Telecom Rules 2026: प्रस्ताव के अनुसार सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “कंज्यूमर कॉर्नर” बनाना होगा। यहां ग्राहकों को शिकायत केंद्र, अपील अधिकारी, शिकायत की स्थिति और जरूरी जानकारी एक ही जगह पर आसानी से मिल सकेगी।
अब कंपनियां शिकायत दर्ज होने के बाद ग्राहकों को लगातार जानकारी देने के लिए बाध्य होंगी। ग्राहक को मोबाइल ऐप या संदेश के जरिए बताया जाएगा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है और समस्या कब तक ठीक होने की संभावना है। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

हर तीन महीने में जारी करनी होगी रिपोर्ट

TRAI Telecom Rules 2026: ट्राई ने ऑडिट यानी जांच व्यवस्था को भी पहले से ज्यादा सख्त बनाने का फैसला लिया है। यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि किसी कंपनी ने जानबूझकर शिकायत को गलत तरीके से बंद किया है, तो उस पर तुरंत आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
नए प्रस्ताव के अनुसार कंपनियों को हर तीन महीने में सार्वजनिक रिपोर्ट जारी करनी होगी। इसमें यह बताना अनिवार्य होगा कि कितनी शिकायतें मिलीं, कितनी का समाधान हुआ और कितने ग्राहक सेवा से संतुष्ट रहे। इससे कंपनियों की जवाबदेही बढ़ेगी।

अभी लागू नहीं हुए नियम, 5 जून तक मांगे गए सुझाव

TRAI Telecom Rules 2026: फिलहाल ट्राई ने इन नियमों को प्रस्ताव के रूप में जारी किया है। इस मसौदे पर टेलीकॉम कंपनियों, विशेषज्ञों और आम लोगों से 5 जून 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं। सुझावों की समीक्षा के बाद अंतिम नियम लागू किए जाएंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये नियम सख्ती से लागू होते हैं, तो मोबाइल कंपनियों की मनमानी पर रोक लगेगी और ग्राहकों की शिकायतों का तेजी से समाधान हो सकेगा। इससे देश के करोड़ों मोबाइल और इंटरनेट उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Priyanka C. Mishra

प्रियंका सी. मिश्रा वरिष्ठ हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें समाचार लेखन, स्क्रिप्टिंग, रिपोर्टिंग और विश्लेषण में व्यापक अनुभव है। वे सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक विषयों के साथ-साथ बॉलीवुड, ज्योतिष, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल जैसे विविध क्षेत्रों पर लेखन करती हैं। जटिल मुद्दों को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना उनकी विशेषता है। तथ्यों की सटीकता, निष्पक्ष दृष्टिकोण और संवेदनशील शैली के कारण उन्होंने पाठकों का विश्वास अर्जित किया है। पत्रकारिता, हिंदी कंटेंट निर्माण और यूट्यूब स्क्रिप्ट लेखन के प्रति वे समर्पित हैं।