Silver Price Today: चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है. कल सोमवार को बाजार खुलने के बाद चांदी ₹2,65,000 के भाव पर स्थिर रही. वहीं आज मंगलवार को कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है. शादी-ब्याह के सीजन में हुई इस गिरावट से खरीददारों को थोड़ी राहत जरूर मिली है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 5 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹264.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह के शुरुआत में कई दिनों तक चांदी के भाव 2,60,000 पर स्थिर रहे. 29 अप्रैल को अचानक चांदी के भाव धड़ाम से नीचे गिरे और कीमत में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. बाजार में हलचल तब मची जब अगले दिन 30 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. लेकिन मई महीने की शुरुआत में चांदी ने अपना रुख बदला और 1 मई को 5000 रुपये की जोरदार तेजी के साथ चांदी के भाव में उछाल आया. वहीं 2 मई को 10,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,650 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।