जरूर पढ़ें

Gold Price Today: बाजार खुलते ही धड़ाम से गिरा सोना! कीमत में जबरदस्त गिरावट

Gold Price Today: बाजार खुलते ही धड़ाम से गिरा सोना! कीमत में जबरदस्त गिरावट
Gold Price Today: बाजार खुलते ही धड़ाम से गिरा सोना! कीमत में जबरदस्त गिरावट

सोने की कीमतों में हफ्ते की शुरुआत से ही लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। बीते दिनों में भी दाम नीचे आए हैं और सोमवार के बाद मंगलवार को भी कमजोरी जारी रही। निवेशकों की नजर अब आगे के रुझान पर है—जानिए आपके शहर में सोने का ताजा भाव।

Updated:

Gold Price Today: इस सप्ताह की शुरुआत सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट के साथ हुई है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. वहीं आज मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. लगातार हुई इस गिरावट से बाजार में हलचल तेज हो गयी है.

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 5 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,976 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,729 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,236 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. रोजाना घटती कीमतों के साथ एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 296 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 285 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. सप्ताह के अंत में 48 रुपये (24 कैरेट) प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी.

वहीं कल सोमवार बाजार खुलते ही सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिला. 24 कैरेट सोने के भाव में 146 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये की गिरावट दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 5 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,976 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,729 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,236 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।