जरूर पढ़ें

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल
Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल

इस सप्ताह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर मामूली गिरावट दर्ज हुई। सप्ताह की शुरुआत और अंत में कीमतें गिरीं, जबकि बीच में तेजी आई। शादी के सीजन में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली, लेकिन निवेशकों को नुकसान हुआ। आज 24 कैरेट सोना ₹15,250 प्रति ग्राम है।

Updated:

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह के शुरुआत और अंत में जहां कीमत में गिरावट देखने को मिली, तो वहीं सप्ताह के मध्य में कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. कुल मिलाकर इस सप्ताह सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज हुई है. शादी-ब्याह के सीजन में सोने के भाव में इस सप्ताह हुई गिरावट ने खरीदारों को काफी राहत दी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर गिरावट से निवेशकों को झटका भी लगा है. जानिए इस सप्ताह सोने की चाल कैसे रही.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 10 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,250 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,980 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,441 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

हफ्ते भर की कीमतों पर एक नजर डालें तो इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिला. 24 कैरेट सोने के भाव में 146 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. वहीं मंगलवार को क्रमशः 54 और 40 रुपये की गिरावट देखने को मिली, लेकिन 6 मई को क्रमशः 305 और 270 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं 7 मई को भी 87 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं कल 8 मई को 27 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है. कल 9 मई को भी 38 और 30 रुपये की गिरावट देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 10 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,250 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,980 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,441 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,250 ₹13,980 ₹11,441
जयपुर ₹15,250 ₹13,980 ₹11,441
दिल्ली ₹15,250 ₹13,980 ₹11,441
पटना ₹15,240 ₹13,970 ₹11,431
मुंबई ₹15,235 ₹13,965 ₹11,426
अहमदाबाद ₹15,240 ₹13,970 ₹11,431
पुणे ₹15,235 ₹13,965 ₹11,426
कोलकाता ₹15,235 ₹13,965 ₹11,426
मेरठ ₹15,250 ₹13,980 ₹11,441
लुधियाना ₹15,250 ₹13,980 ₹11,441

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।