तालाब में नहाने गए थे दोनों दोस्त
Nagpur Hingna Talab Accident: नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में हिंगणा के पास स्थित एक तालाब में सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से दो युवा दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। दोनों की उम्र मात्र 19 वर्ष थी।
मृतकों की पहचान अभिषेक और आशीष के रूप में हुई है। दोनों दोस्त नहाने के इरादे से तालाब पर पहुंचे थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे।

सेल्फी लेते समय हुआ दर्दनाक हादसा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम और अन्य संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल दोनों युवकों के शवों की खोज का काम जारी है।
सेल्फी के लिए जोखिम भरी जगहों पर जाना युवाओं में एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। यह घटना एक बार फिर इस खतरे की याद दिलाती है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र