जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल के बीच भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन हालात ज्यादा दिनों तक ऐसे रहने वाले नहीं दिख रहे। सरकार और तेल कंपनियों के बढ़ते नुकसान ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में आम लोगों की जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today:  दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देशभर में ईंधन पुराने रेट पर ही बिक रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने के बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका बढ़ गई है।

पेट्रोलियम मंत्री ने दिए दाम बढ़ने के संकेत

केंद्र सरकार और तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी संकेत दिए हैं कि मौजूदा स्थिति ज्यादा दिनों तक जारी रखना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी तेल कंपनियां बाजार मूल्य से कम दाम पर पेट्रोल-डीजल बेचकर रोजाना भारी नुकसान झेल रही हैं।

RBI ने भी दिए संकेत

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहीं, तो सरकार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए रोजाना हजारों करोड़ रुपये का बोझ उठा रही हैं।

फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

हालांकि फिलहाल आम लोगों को राहत मिली हुई है क्योंकि देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में पुराने रेट पर ही ईंधन बेचा जा रहा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए लोगों में यह चिंता भी बढ़ने लगी है कि आने वाले दिनों में उनकी जेब पर असर पड़ सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल (रु./लीटर) डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.50 90.03
कोलकाता 105.45 92.02
चेन्नई 100.80 92.81
अहमदाबाद 94.49 90.16
हैदराबाद 107.50 95.70
जयपुर 104.72 90.21
बेंगलुरु 102.96 90.99
लखनऊ 95.39 87.81

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।