Rashtra Bharat Logo

Gold price Today: सोना हुआ महंगा! लगातार चौथे दिन कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानिए ताजा भाव

Gold price Today: सोना हुआ महंगा! लगातार चौथे दिन कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानिए ताजा भाव
Gold Price Today: सोने के भाव में उछाल, एक झटके में बढ़ गए दाम, देखिए अपने शहर का हाल

सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी बड़ी तेजी देखने को मिली है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में जानिए आपके शहर में आज सोने का ताजा रेट क्या है और किस शहर में कीमत सबसे ज्यादा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold price Today: सोने के दाम में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज लगातार चौथे दिन कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. कल बुधवार को इस सप्ताह की सबसे बड़ी उछाल के बाद सोने के भाव में तेज बढ़त आई थी, और आज भी यही रुख जारी है. लगातार बढ़ोतरी से एक ओर जहां निवेशकों को राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की चिंता बढ़ रही है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 14 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,216 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,866 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,166 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से ही कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत में 109 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी.
इसके अगले दिन मंगलवार को क्रमशः 54 और 50 रुपये की बढ़ोतरी और कल बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली. कल 24 कैरेट सोने की कीमत में 802 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 735 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 14 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,216 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,866 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,166 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरेट सोना (आज)22 कैरेट सोना (आज)18 कैरेट सोना (आज)
लखनऊ₹16,216₹14,866₹12,166
जयपुर₹16,216₹14,866₹12,166
दिल्ली₹16,216₹14,866₹12,166
पटना₹16,206₹14,856₹12,156
मुंबई₹16,201₹14,851₹12,151
अहमदाबाद₹16,206₹14,856₹12,156
पुणे₹16,201₹14,851₹12,151
कोलकाता₹16,201₹14,851₹12,151
मेरठ₹16,216₹14,866₹12,166
लुधियाना₹16,805₹15,406₹12,608

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।